भोपाल l मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट जनता की आवश्यकताओं से दूर और कर्ज आधारित नीतियों पर टिका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान, युवा और महिलाएं परेशान हैं, तब सरकार जेट विमान और मुख्यमंत्री निवास पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, जो जनता के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जो भी मुद्दे सदन में उठाती है, भाजपा सरकार उसे “नाटक” कहकर टाल देती है।