ग्वालियर l बहोडापुर इलाके में सागरताल पास स्थित अरनव ग्रीन सिटी शनिवार की सुबह जब लोग ठीक से जागे भी नहीं थे तभी तेज धमाके की आवाज के साथ वहां पानी की मुख्य लाइन टूट गई l धमाका इतना जबरदस्त था कि अनेक मकानों की दीवारों में दरारें आ गई l ऐसा लगा मानों भूकंप आ गया हो l इस सड़कें पानी से लबालब होकर तालाब बन गई l घर-आंगन सभी जलमग्न हो गए, जिसके चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई l

यहां कुछ समय पहले ही  बिछाई गई 22 इंच की पानी की लाइन फिर फट गई l धमाके के साथ सड़क उड़ गई, जिससे सड़क में गहरा गड्डा हो गया l वहीं, कुछ घरों की खिड़की के कांच तक टूट गए l कुछ घरों के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हुए l धमाका इतना तेज़ था कि  काफी  देर तक किसी को यह समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हुआ और आवाज़ कहां से आई?  स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पानी की पाइप लाइन हो या सड़क बनाना, इसकी क्वॉलिटी बहुत ही घटिया है l उनका काफी नुकसान हुआ है और सरकार व नगर निगम क़ो हम लोगों क़ो मुआवजा देना चाहिए l