नई दिल्ली। देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा l सरकार ने सिलेंडर रीफिल से जुड़े नियमों में थोड़ा बदलाव भी किया है l अब एक सिलेंडर बुक करने के बाद अगले रीफिल के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा l पहले यह अवधि 21 दिन थी l अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो भी गैस सिलेंडर बुक करना आसान है l इसके लिए मिस्ड कॉल का विकल्प दिया गया है l इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी के दिए गए नंबर पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देना होता है l

Indane के लिए 8454955555
Bharat Gas के लिए 7710955555
HP Gas के लिए 9493602222
मिस्ड कॉल देने के बाद आपकी बुकिंग सिस्टम में दर्ज हो जाती है और कुछ ही देर में आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाता है l