जीएसटी दरों में कटौती से क्या-क्या हो सकता है सस्ता, देखिये पूरी लिस्ट
नई दिल्ली l केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव करते हुए कई रोज़मर्रा की चीज़ों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को सस्ता करने की दिशा में कदम बढ़ाये हैं। नया कर ढांचा अक्टूबर से लागू होगा। इसमें दंतमंजन, बालों का तेल, साबुन (सभी श्रेणियाँ), टूथपेस्ट (कुछ ब्रांडेड किस्में), छाते, मोबाइल फ़ोन, प्रोसेस्ड फूड, कंप्यूटर, सिलाई मशीनें, जल फ़िल्टर और नॉन-इलेक्ट्रिक प्यूरिफ़ायर, प्रेशर कुकर, इलेक्ट्रिक इस्त्री (Iron), गीजर, वैक्यूम क्लीनर (लो-कैपेसिटी, गैर-व्यावसायिक), विकलांग व्यक्तियों के लिए गाड़ियाँ, रेडीमेड वस्त्र (₹1,000 से अधिक मूल्य वाले), जूते-चप्पल (₹500 से ₹1,000 तक), अधिकांश वैक्सीन, एचआईवी, हेपेटाइटिस, टीबी की डायग्नोस्टिक किट्स, कुछ आयुर्वेदिक और यूनानी दवाइयाँ, अभ्यास पुस्तिकाएँ (Exercise books), ज्योमेट्री बॉक्स, नक्शे और ग्लोब, एल्युमीनियम और स्टील के बर्तन, साइकिलें, नॉन-केरोसिन स्टोव, बारबेक्यू, लिक्विड सोप, सार्वजनिक परिवहन वाहन (बेचने पर, किराये पर नहीं), ग्लेज़्ड टाइल्स (साधारण, गैर-लक्ज़री), प्री-फैब्रिकेटेड बिल्डिंग्स वेंडिंग मशीनें, कृषि उपकरण जैसे मैकेनिकल थ्रेशर, पैकेज्ड फूड (जैसे कंडेंस्ड मिल्क, जमी हुई सब्ज़ियाँ– कुछ किस्में), सोलर वॉटर हीटर, दिवाली से सस्ती होंगे।
साथ ही सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट, एयर-कंडीशनर, टेलीविज़न, रेफ़्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कार और मोटरसाइकिल सीटें (कुछ पर अलग दरें लग सकती हैं), रेल इंजन पर छत पर लगे पैकेज एसी यूनिट्स, एरेटेड वॉटर, डिशवॉशर, व्यक्तिगत उपयोग के लिए विमान, प्रोटीन कॉन्सन्ट्रेट, शुगर सिरप, अरोमा कॉफ़ी, कॉफ़ी कॉन्सन्ट्रेट, डेंटल फ्लॉस, व्यावसायिक प्लास्टिक उत्पाद, रबर टायर (साइकिल और कृषि वाहनों के लिए कम दरें), प्लास्टर, टेम्पर्ड ग्लास, एल्युमीनियम फॉइल, रेज़र, मैनीक्योर/पेडिक्योर किट्स और प्रिंटर भी सस्ते होंगे। बहरहाल, मोदी सरकार का यह कदम उपभोक्ताओं के लिए “दीपावली का तोहफ़ा” साबित हो सकता है।



