हरदा l भाजपा की खिरकिया नगर परिषद को तगड़ा झटका लगा है। यहां  भाजपा से निर्वाचित हुए 8 पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष से समर्थन वापस लेकर सबको चौंका दिया है। इनके साथ ही 4 अन्य पार्षद भी इसमें शामिल हैं। ये सभी पार्षद अपने अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज बताये जा रहे हैं। यहां कई दिनों से नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सहित भाजपा के पार्षद अपने ही पार्टी के अध्यक्ष पर, उनके वार्ड में होने वाले विकास कार्यो को लेकर भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराज़ चल रहे थे। इसके साथ ही वे कई बार समर्थन वापस लेने की भी धमकियां दी चुके थे। इस दौरान जब भी भाजपा के जिम्मेदारों से पूछा गया तो उनका हमेशा एक ही जवाब था की यहां सब चंगा है।