जब भगवान महाकाल ने बचाई जान, टल गया बडा़ हादसा
उज्जैन - 18 अगस्त विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल की अंतिम और राजसी सवारी मे लाखों की संख्या में भक्त शामिल थे। तभी ढाबा रोड स्थित जगदीश मंदिर के पास एक घर का छज्जा अचानक गिर गया। वायरल हो रहे वीडियो मे साफतौर पर देखा जा रहा है कि जिस समय यह छज्जा गिरा उस दौरान सिर्फ एक व्यक्ति ही छज्जे में खड़ा था और भजन मंडली की महिलाएं भी इस मकान के आगे से निकल रही थी लेकिन इस घटना के दौरान छज्जे पर खड़ा व्यक्ति जहां बाल-बाल बच गया। वही सवारी में शामिल महिला श्रद्धालु भी छज्जा गिरने से बच गई।वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो युवक सवारी मार्ग पर स्थित एक पुराने मकान की छत पर चढ़कर बाबा महाकाल की सवारी देख रहे थे। तभी अचानक मकान का छज्जा भर भराकर गिर गया। जिससे एक युवक लटकता हुआ देखा गया।


