स्पेशल 26 की तर्ज पर नकली सीबीआई ने डाला छापा
दिल्ली l विवेक विहार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है l जिससे हड़कंप मच गया है l यहां फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर आए एक गिरोह ने कारोबारी के दफ्तर से करीब 2.3 करोड़ रुपये की लूट कर ली है l पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि गिरोह ने नकली रेड डालकर वारदात को अंजाम दिया l इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड में दो आरोपी अरेस्ट हुए हैं और 1.08 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं l
जिनमें एक महिला भी शामिल थी l पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा का कैश भी बरामद कर लिया है l
शिकायतकर्ता मनप्रीत फाइनेंस, प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हैं l मनप्रीत गाजियाबाद के इंदिरापुरम के रहने वाले हैं l उन्होंने कहा कि ऑफिस में करीब ढाई करोड़ रुपये रखे थे l



