MP- हनुमान जी की मूर्ति खंडित की गई, लोगों में आक्रोश
सीहोर l ग्राम सुदोन में शनिवार सुबह गांव के हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खंडित कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना शाहगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 245/25 के तहत धारा 196 और 298 आईपीसी में एफआईआर दर्ज की और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम सुदोन निवासी 20 वर्षीय विशाल भलावी को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे कई अहम खुलासे हो सकते हैं।दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में जमकर नाराजगी है l


