भोपाल । डीबी मॉल की आर्ट गैलरी में ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, औबेदुल्लागंज और SENSED संस्था द्वारा आयोजित “द कलर्स ऑफ द कॉन्स्टिट्यूशन” पेंटिंग प्रदर्शनी का आज अत्यंत सफल आयोजन हुआ। संविधान के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को बड़ी संख्या में आगंतुकों ने देखा और सराहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, प्रसिद्ध रंगकर्मी श्री राजीव वर्मा, अंतरराष्ट्रीय सितार वादक सुश्री स्मिता नागदेव, पूर्व डीजीपी(सेवानिवृत्त) श्री अन्वेष मंगलम, सेवा निवृत आईएएस श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव, पटेल ग्रुप की निदेशक सुश्री प्रीति पटेल, Career College के निदेशक श्री मनीष राजोरिया, तथा पूर्व भोपाल बार काउंसिल अध्यक्ष श्री पी.सी. कोठारी सहित कई प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

औबेदुल्लागंज के बच्चों ने अद्भुत आत्मविश्वास के साथ अपने चित्रों और संविधान के सिद्धांतों को समझाया, जिसे समीक्षकों ने ऐतिहासिक और प्रेरक बताया।

अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इन बच्चों ने अपने गहन ज्ञान, स्पष्ट अभिव्यक्ति और कला कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है ।

दर्शकों ने भी प्रदर्शनी को अत्यंत प्रभावशाली और सीख देने वाला अनुभव बताया।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन ग्रामीण बच्चों की रचनात्मकता को बड़ा मंच देने और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक और सफल प्रयास है।