जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंच के कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा ..

कलेक्ट्रेट के नजदीक एक गरीब  परिवार के घर तोड़ने को लेकर सख्त कार्रवाई करने की मांग..

 विदिशा में एक गरीब परिवार का घर तोड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में आज जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दे दिया है।
विदिशा में एक दिन पहले कुछ लोगों द्वारा एक गरीब हरिजन परिवार का घर तोड़े जाने की घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और इस पूरे मामले को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
 नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे प्रशासन की लापरवाही और विदिशा में बढ़ते भू माफियों के"गुंडाराज" का उदाहरण बताया।