कदंब वृक्षों की प्यास बुझाने भीषण गर्मी में रात 10 बजे तक चला श्रमदान- ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने निभाई जिम्मेदारी
रायसेन। शहर में हरियाली को बचाने और नव रोपित कदंब वृक्षों की प्यास बुझाने के लिए बुधवार शाम एक अनुकरणीय अभियान चलाया गया।
बस एक कदम और... सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और जिला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मिलकर सड़क किनारे लगे कदंब वृक्षों को टैंकर और बाल्टियों से पानी अर्पित किया।
श्रमदान शाम 6 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चला। इस दौरान 5000 लीटर पानी वृक्षों की जड़ों तक पहुंचाया गया।
भीषण गर्मी में सूखने लगे थे पेड़- समिति के वरिष्ठ सदस्य
राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश न होने और भीषण गर्मी के कारण नव रोपित कदंब वृक्ष मुरझाने लगे थे। ऐसे में समिति सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर उन्हें बचाने का प्रयास किया।
गिरजेश कुशवाहा ने कहा— “यह अभियान अब हर सप्ताह चलेगा, जब तक मौसम अनुकूल न हो जाए और वृक्षों की जड़ें मजबूत न हो जाएं।”
मनोज कुशवाह ने कहा
समिति ने इस वर्ष 210 कदंब वृक्ष लगाए हैं, हम
सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं।
इस अभियान में हरीश मिश्र ( अध्यक्ष ) मनोज कुशवाह, नीलेन्द्र मिश्र, गिरजेश कुशवाहा राधेश्याम विश्वकर्मा, मुकेश यादव, वारेवाला सूर्यवंशी, अलर्क राजपूत, दीपक ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, अनुज सिंह, हरित विश्वकर्मा सहित कई प्रशिक्षणार्थी सक्रिय रहे। कदंब वृक्षारोपण के बाद शहर में पर्यावरण के प्रति एक अनोखी जागरूकता देखने को मिल रही है। व्यापारी अतुल सक्सेना अपने प्रतिष्ठान के सामने लगे तीन कदंब वृक्षों को न केवल नियमित रूप से पानी दे रहे हैं, बल्कि उनकी पूजा कर श्रद्धा-सुमन भी अर्पित कर रहे हैं।


