अब जमीं भी डाक्टर खत्री की होंगी और आसमान में पतंगें भी उनकी उडे़गी
रायसेन l स्वास्थ्य विभाग के लिए अच्छी खबर है, राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद राम जी की कृपा से डॉ दिनेश खत्री मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पुनः पदस्थ हुए हैं। अब व्यवस्थाएं सुधरने की उम्मीद है, क्योंकि बिल्ली को ही दूध की रखवाली सौंप दी गई है। अब तो जमीं भी डाक्टर खत्री की होगी और आसमान में पतंगें भी उनकी उड़ेंगी।
जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है, लेकिन पांच सोनोग्राफी मशीनें हैं। जिला चिकित्सालय में मशीनों पर धूल जम रही है और निजी चिकित्सालय और मेडिकल पर सोनोग्राफी मशीनें सोना उगल रही हैं। ( Harish Mishra )



