रायसेन। स्वर्गीय श्रीमती गोरा देवी की पावन स्मृति में चौरसिया परिवार द्वारा रायसेन जिला विकास समिति एवं बस एक कदम और… वेल्फेयर सोसायटी के सहयोग से वन विभाग कार्यालय के सामने कदंब वृक्षों का रोपण किया ।

कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 आशीष गुप्ता ने कहा कि
“प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से मां की स्मृति में हमारे परिवार का यह एक छोटा सा प्रयास है। कदंब जैसे पर्यावरण-अनुकूल वृक्ष लगाने से न केवल नगर में हरियाली आएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।”

पौधरोपण कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह ठाकुर, नीलेंद्र मिश्र, संघर्ष शर्मा, मनोज कुशवाहा, आशीष गुप्ता, बारेलाल सूर्यवंशी, मोहर सिंह कुशवाहा, मोहम्मद शकील सहित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने वृक्षों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।