भोपाल। पत्रकारिता की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में उप नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर उलझते नजर आ रहे हैं l सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दोबारा जांच के आदेश दिए हैं जिससे उपनेता प्रतिपक्ष की मुश्किले अब बढ़ सकती हैं। मध्य प्रदेश में हाई कोर्ट द्वारा इस मामले की FIR को रद्द कर दिया गया था। पूरा मामला 2018 का है जिसमें पत्रकारिता की एक छात्रा ने कटारे पर अपहरण और दुष्कर्म के आरोप लगाए थे जिसमें उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी हालाकि फॉरेंसिक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी बाद में वह Fir हाई कोर्ट से रद्द हो गई थी l इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा जांच के आदेश दिए हैं हालांकि अब पीड़िता जीवित नहीं है वह पहले ही अपने एक रिश्तेदार के यहां प्रयागराज में आत्महत्या कर चुकी है l