भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सवाल पूछने पर सदन में हुआ बवाल
भोपाल l भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा में किया कि पीएचई मंत्री बताएं कि बैतूल जिले के अंतर्गत कितने उप यंत्री और सहायक यंत्री हैं। कितने पद स्वीकृत हैं। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा ये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इनको भी जानकारी मांगनी पड़ रही है। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मैं भाजपा अध्यक्ष के साथ विधायक भी हूं। सभी को सवाल पूछने का अधिकार है।


