बैतूल l देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह शुक्रवार को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। आकर्षक परेड प्रस्तुति के बाद उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन झारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

      कार्यक्रम के दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश वाचन को बड़ी एलईडी के माध्यम से देखा व सुना गया। सभी ने पूरे मनोयोग से मुख्यमंत्री जी के संदेश को देखा और सुना। स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व पूरे जिले में देशभक्तिउत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानोंसरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी ध्वजारोहणसांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों के आयोजन किए गए।

       जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिले के सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "आत्मनिर्भर और विकसित भारत" के विजन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने "आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश" का जो रोडमैप बनाया हैउससे निश्चित ही प्रदेश प्रगति का नया अध्याय लिखेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश का लक्ष्य साकार करने के लिए विकसित जिले की संकल्पना और योजना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे जिले की अपनी क्षमताएंआकांक्षाएंअवसर और चुनौतियां हैं। यही हमारे जिले को विशेष बनाती हैं। पवित्र ताप्ती नदी के उद्‌गम स्थल और समृद्ध आदिवासी संस्कृति की धरोहर को संजोए हुए हमारा जिला बैतूल पिछले एक वर्ष में विकास के नए आयाम स्थापित करने में सफल रहा है। जनभागीदारीजनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक दक्षता के संयुक्त प्रयासों से हमने सभी क्षेत्रों में न केवल लक्ष्य प्राप्त किए हैंबल्कि नई मिसालें भी स्थापित की हैं।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में बैतूल अग्रणी जिलों में शामिल

       उन्होंने कहा कि बैतूल जिला राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत निरामय योजना के अंतर्गत 12 लाख 9 हजार से अधिक पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाकर 100 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया है। राष्ट्रीय टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में 554 में से 219 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई और हमें राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ है। सिकल सेल स्क्रीनिंग में करीबन 6 लाख 80 हज़ार लोगों की जांच की गई है। इसके अलावा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 2 लाख 65 हजार किसानों को कुल 1 हजार 579 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित हुई। वर्ष 2024-25 में आयोजित राजस्व महाभियान में 79 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर राजस्व कार्यों को गतिशीलता प्रदान की गई है।

एसएचजी से स्टार्टअप अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल

       प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि लखपति दीदी पहल के अंतर्गत 19 हजार 218 महिलाएं सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैंजो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिला पंचायत बैतूल का नवाचार 'एसएचजी से स्टार्टअपअभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमियों के साथ मिलकर काम करने का मौका दिया जा रहा है। इस योजना से अब तक पांच कंपनियों में 8.5 करोड़ रुपये का निवेश मिला हैजो गांव में रोजगार के नए अवसर बना रहा है। जल जीवन मिशन में भी हमारी सफलता उत्कृष्ट हैजहां फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन कवरेज 91.48 प्रतिशत तक पहुंच गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले के सभी 1325  गांव ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम घोषित हुए। जिले ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 23 हजार से अधिक हितग्राहियों को ऋण वितरण कर हमने राष्ट्रीय 

कर हमने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मान अर्जित किया है। सारणी नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय एवं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। लगभग 68 हजार ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिला है। औ‌द्योगिक विकास के क्षेत्र में हम प्रगति कर रहे हैं। कढ़ाई में वुडन एवं फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना से 101 औ‌द्योगिक इकाइयों का मार्ग प्रशस्त हुआ हैजो 300 करोड़ रुपये का निवेश और लगभग तीन हजार रोजगार के अवसर सृजित करेगा। मुलताई के मोही औ‌द्योगिक क्षेत्र में 34 भूखंड एमएसएमई उ‌द्योगों के लिए तैयार हैं। घोड़ाडोंगरी में इलेक्ट्रॉनिक एवं मैकेनिकल क्लस्टर के 71 भूखंड विकसित किए जा रहे हैं।

विद्यार्थियों ने "देश मेरा रंगीला" गीत पर नृत्य की दी मनमोहक प्रस्तुति

       सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल सदर के विद्यार्थियों ने "देश मेरा रंगीला" गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा विद्यार्थियों ने राजस्थानी के कालबेड़ियांमहाराष्ट्र के लावणीपंजाब के भंगडामप्र के गोंडीअसम बिहुहरियाणा के हरियाणवी गीत पर भी प्रस्तुति दी। द मान सरोवर स्कूल बडोरा के विद्यार्थियों ने "ओ माये मेरे देश  की आजादी का सवेरा  लाने का रोशन सा ख्वाब सजाये" गीत के बोल पर तथा सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा के विद्यार्थियों ने "ये तो कश्मीर है इसकी फिजा का क्या कहना,  देश दूल्हन है ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाता हैमाई तेरी मिट्टी बुलाए हम तिरंगा ओढ़ कर आए गीत के बोल पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा के विद्यार्थियों ने आज सिंह गरजेगामैंने लगाया बसंती रंग गीत के बोल पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

       मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी ने विधायक आमला डॉ.योगेश पंडाग्रेजिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवारजिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वेकलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशीपुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया के साथ इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों तथा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा बैतूल ने प्रथम स्थानमानसरोवर स्कूल बडोरा ने द्वितीय स्थान तथा आरडी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

दायित्वों का निर्वहन करने पर प्रशासनिक अधिकारियों का किया सम्मान

       प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने वन विभाग की योजनाओं के साथ-साथ सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहन करने पर वन मंडल अधिकारी श्री नवीन गर्गनिर्वाचन एवं नजूल पत्तों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमदई-ऑफिस सॉफ्टवेयर का जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर प्रदेश में बैतूल जिले की प्रथम स्थिति आने पर जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र अधिकारी श्रीमती रचना श्रीवास्तवसीएम हेल्पलाइन अंतर्गत वर्ष-2025 में सर्वाधिक पूर्ण शिकायतों का निराकरण करने पर प्रबंधक कुमारी नीता निगमअपने पदीय कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य संपादन के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री रोमित उइकेलेबर रूम में सर्विस क्वालिटी बेहतर प्रोवाइड करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण प्राप्त करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमलाजिले की 219 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त होने राज्य स्तर पर मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के सराहनीय कार्य करने पर जिला क्षय अधिकारी डॉ.आनंद मालवीय को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने पदीय दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के भृत्य श्री नारायण खवादे और श्री सीताराम बारस्करशिक्षा विभाग के भृत्य श्री बलिराम दहीकरतहसील कार्यालय चिचोली के भृत्य श्री जितेंद्र झरबडेतहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी के भृत्य श्री रवि पवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।