फलोंं पर नाली का गंदा पानी छिड़कते हुए इकबाल खान पकड़ाया
बड़वानी जिले के राजपुर के हाट बाजार में लोगों को जानकारी थी कि फल विक्रेता इकबाल खान फलों पर नाली के गंदे पानी का छिड़काव करता है l लोगों ने उस पर नजर रखी और फलों पर नाली का गंदा पानी छिड़कते हुए उसका वीडियो बना लिया l इसके बाद इकबाल खान की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है l पुलिस ने इकबाल खान पर धारा 271 के तहत केस दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहींं खाद्य विभाग ने भी फलों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए हैं l लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से फलों पर नाली के गंदे पानी का छिड़काव कर रहा था इसलिए उस पर नजर रखकर वीडियो बनाया गया और फिर यह कार्रवाई हुई है l



