अमेरिका ने रूस-यूक्रेन में भारत की भागीदारी की सराहना की। बांग्लादेश के बिगड़ते हालातों को देखते हुए देश भारत और क्षेत्र के अन्य देशों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने  कहा कि अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में भारत की भागीदारी और दोनों देशों के बीच शांति लाने के प्रयासों का स्वागत करता है। साथ ही अमेरिका बांग्लादेश में जारी हिंसा को खत्म किए जाने की मांग कर रहा है।