जबलपुर नगर निगम में तकरीबन 90 लाख रुपए की, मासिक सैलरी की चोरी पकड़ी गई है। चर्चा है कि ये खुलासा तब हुआ जब निगम में अक्टूबर से फेस रिकग्निशन वाली अटेंडेंस लागू हुई। इसके चलते तकरीबन 600 आउटसोर्स के कर्मचारी अपने आप गायब हो गए जो सालों से कागजी नौकरी के जरिए सैलरी ले रहे थे। जबलपुर नगर निगम में ई अटेंडेंस लागू होने के बाद पकड़ा गया, घोटाला केवल जबलपुर का मामला नहीं है। आगे ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं l क्या आउटसोर्स कंपनियां प्रदेशभर में फर्जीवाड़े का खेल कर रही हैं? नगर निगम में बैठे जिम्मेदार ऐसे घोटाले से इंकार कर रहे हैं l