जबलपुरl  एमपी एग्रो के प्रबंध निर्देशक संजय गुप्ता ने मंगलवार को विकास खण्‍ड शहपुरा के ग्राम फूलरभीटा में कृषक विनय सिंह की प्राकृतिक खेती हेतु आवश्यक आदानो की निर्माण इकाई का अवलोकन कर कृषक द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न आदान जीवामृत, माइक्रोन्यूट्रीएंट्स, जैविक कीटनाशक, बायोकम्पोजर आदि के निर्माण की विधि को विस्तार से जाना। कृषक विनय सिंह द्वारा वर्तमान में मध्‍यप्रदेश जैविक प्रमाणीकरण संस्था के साथ कृषि विभाग एवं आत्मा के माध्यम से प्रोत्साहित होकर जैविक पंजीयन हेतु भी आवेदन किया है। श्री संजय गुप्ता द्वारा भ्रमण के समय परियोजना संचालक आत्मा डॉ.एस.के.निगम, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी से भी प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। भ्रमण के दौरान उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री रवि अम्रवंशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकार शहपुरा श्री पंकज श्रीवास्तव आर.के.परोहा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एन.के. गुप्ता, एम.पी. एग्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कमलेश एवं जिला प्रबंधक श्री एस.के. शर्मा भी उपस्थित रहे।