उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा है। धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक था। जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिमंडल का धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सांसदों का समय और विश्वास लिए भी आभार जताया हैं। धनखड़ ने अपने पत्र में कहा, "सभी माननीय सांसदों से मुझे जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह हमेशा मेरी स्मृति में रहेगा। हमारे महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में मुझे जो अमूल्य अनुभव और अंतर्दृष्टि प्राप्त हुई है, उसके लिए मैं तहे दिल से आभारी हूँ।" उन्होंने राष्ट्र के इतिहास के एक महत्वपूर्ण कालखंड में भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को देखने और उसमें योगदान देने की संतुष्टि पर प्रकाश डाला।



