भोपाल। कांग्रेस नेता और भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी व उनके पति आसिफ जकी पर यह हमला किया गया है। शबिस्ता के पति आसिफ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हैं। इस हमले में दोनों कांग्रेस नेता बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।कल  देर रात एक युवक ने हमला कर दिया। यह वारदात श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने पति पत्नी पर हमला किया। हमलावर युवक पुलिस के एएसआइ का बेटा बताया जा रहा है।

जकी दंपत्ति को घायलावस्था में चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार अभी चल रहा है।