कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुभारंभ

छिंदवाडा़ l कृषि विज्ञान केंद्र, चन्दनगाव, छिंदवाड़ा में आज छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के 6 विकासखंडों (छिंदवाड़ा, मोहखेड़, चौरई, बिछुआ, सौसर एवं पांढुर्ना) की 44 चयनित कृषि सखियों का  प्राकृतिक खेती विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र एवं परियोजना संचालक (आत्मा), किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, छिंदवाड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ डी सी श्रीवास्तव ने चयनित कृषि सखियों को कृषक जागरूकता का अहम हिस्सा बताया, उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय प्राकृतिक मिशन अंतर्गत इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा कि, आप प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों को किसानों तक पहुचाने का कार्य करेंगी।  परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू ने कृषि सखियों को जिम्मेदारी के साथ प्राकृतिक खेती किसानों के समूह गठन एवं कार्यप्रणाली के विषय मे बताया SRLM से श्री संजय डहेरिया ने मिशन में कृषि सखियों की भागीदारी से सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूकता पर मार्गदर्शित किया। प्राकृतिक खेती के नोडल ऑफिसर एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. आर के झाड़े एवं डॉ. सरिता सिंह ने कृषि सखियों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बीच अंतर और प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों को समावेशित कर सफलतम प्राकृतिक खेती कर सकते है इस विषयों पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया। आभार प्रदर्शन श्रीमती चंचल भार्गव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में व केंद्र के सभी वैज्ञानिक, अधिकारी कर्मचारी तथा कृषि अधिकारी गण उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक विधियों, जैविक उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग क्षमता, तथा खेत प्रबंधन के टिकाऊ उपायों से परिचित कराना है, जिससे वे अपने गाँवों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे सकें यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र में 13 से 17 अक्टूबर तक चलेगा।