छिंदवाडा़ l कलेक्टर  श्री हरेन्द्र नारायन की अध्यक्षता में जिले के समस्त जिला अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सभी सीएमओ की उपस्थिति में जिले मे नरवाई जलाने से रोकने हेतु जिला स्तरीय कार्यषाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर महोदय द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देषित किया गया है कि आप अपने अनुविभाग में प्रत्येक पंचायत हेतु पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी, पंचायत सचिव / रोजगार सहायक एवं कोटवार की टीम गठित कर उनका प्रषिक्षण / कार्यषाला कराये एवं प्रत्येक पंचायत में गठित पंचायत स्तरीय टीम द्वारा किसानों को जागरूक कर नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराये तथा यह बताये कि यदि कोई किसान नरवाई जलायेगा, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही या एफआईआर की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देषित किया गया हैं कि आपके क्षेत्र में चलने वाले समस्त कम्बाईन हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम SMS) या स्ट्रा रीपर का उपयोग अनिवार्य रूप से कराये जाये। या हार्वेस्टर से कटाई के बाद सुपर सीडर से मूंग, उडद की बोनी की जाये, जिससे नरवाई मे आग लगाने की घटनाएॅ न हो। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा नरवाई जलाने से रोकने हेतु आवष्यक उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। 

कार्यषाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर, आयुक्त नगर पालिक निगम, उप संचालक कृषि सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।