नौकरियां ही नौकरियां : 14 लाख तक का पैकेज, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली l एमएसटीसी लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी वैकेंसी में आवेदन करने की विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द फॉर्म भरें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mstcindia.co.in जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी आखिरी डेट 30 नवंबर 2025 को खत्म हो रही है। आपको बता दें कि, एमएसटीसी लिमिटेड भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी है, जो स्टील मंत्रालय के अधीन कार्यरत है। इस वैकेंसी के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के पद जनरल कैडर और फाइनेंस कैडर में भरे जाएंगे।मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक, आईटी, कंप्यूटर साइंस, एमसीए, या ह्यूमैनिटीज, साइंस, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, लॉ, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, सीए, एमबीए आदि में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना आवश्यक है। इस भर्ती का फॉर्म फिल करने के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वही, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। बता दे कि, इस भर्ती की परीक्षा दिसंबर 2025 में हो सकती है।



