भोपाल। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची आते ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं l शुरुआत प्रदेश की राजधानी भोपाल से ही हुई, भोपाल के शहरी और ग्रामीण दोनों ही जिला अध्यक्षों पर बीजेपी से सांठगांठ के आरोप लगे ,कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया वहीं गुना जिले के अध्यक्ष बने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे विधायक जयवर्धन सिंह को लेकर भी आरोन तहसील में विरोध की स्थिति बनी, कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में विधायक है l ऐसे में यह पद किसी और कार्यकर्ता को दिया जा सकता था l वैसे भी जयवर्धन सिंह का राजनीतिक कद ,उनका व्यक्तित्व और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनके नेटवर्क के आगे जिला अध्यक्ष का पद बहुत छोटा है l वह तो प्रदेश अध्यक्ष बनने की योग्यता रखते हैं l जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद से और भी कहीं-कहीं से विरोध के स्वर उठ रहे हैं l अब देखना यह है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इन पर कैसे नियंत्रण करते हैं l