शिवपुरी l जैविक खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। शिवपुरी जिले के कृषक विजय सिंह कुशवाह को भी जैविक खेती करने से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे है।
नगर परिषद मगरौनी वार्ड क्रमांक 11 मायारामपुरा निवासी विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि वे लगभग तीन वर्षों से जैविक खेती कर रहे है। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं शासन की योजनाओं के माध्यम से हमें ट्रैक्टर में सब्सिडी मिली। वर्मी कम्पोस्ट बनवाया गया। इसके साथ ही शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी हमें समय-समय पर प्राप्त हुआ है। आज हम वर्तमान में जो जैविक खेती कर रहे है उसको करने के लिए किसान के पास पशु का होना बहुत आवश्यक है। इसमें गाय का गोबर, गाय का मूत्र, गुण, मिट्टी और बेसन इन पांच चीजों को मिलाकर जीवामृत बनता है। जो जैविक खेती के लिए बहुत आवश्यक है। जैविक खेती के लिए कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा समय-समय प्रोत्साहित किया गया। इसके लिए हमें शासन द्वारा 10 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।
मध्यप्रदेश सरकार ने जिले के समस्त विकासखण्ड की प्रत्येक पंचायत में कृषि क्रांति रथ चलाया गया। इस रथ के माध्यम से भी लगभग 18 दिनों तक वक्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसका शासन द्वारा 500 रूपए प्रतिदिन के मान से मानदेय भी दिया गया। अपनी सफलता के लिए मैं मुख्यमंत्री एवं कृषि अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं और मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि और अच्छी योजनाएं किसानों के लिए वे लाते रहे।