कटनी  - जिला विपणन अधिकारी एवं एम.पी.एग्रो के उर्वरक विक्रय केन्द्रों मंे अऋणी कृषक नगद उर्वरक क्रय करने आते आते है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला विपणन अधिकारी एवं एम0पी0 एग्रो के 7 उर्वरक विक्रय केन्द्रों में कृषकों की फसलों के बीमा प्रीमियम नामे करने हेतु नजदीकी सी.एस.सी नागरिक सुविधा केन्द्र का एक केन्द्र स्थापित करने के आदेश जारी किये है।उर्वरक विक्रय केंन्द्र में फसल बीमा कराने हेतु सी.एस.सी का विवरण   कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिन जिला विपणन अधिकारी एवं एम.पी.एग्रो के उर्वरक विक्रय केन्द्र मे फसल बीमा कराने के लिए केन्द्र स्थापित करने हेतु सी.एस.सी अनुसार उर्वरक विक्रय केन्द्र डॅबल लॉक केन्द्र कटनी कुठला थाना के सामने हेतु वी.एल.ई सुश्री पलक अग्रवाल, जनपद कार्यालय बहोरीबंद के पास डबल लॉक केन्द्र बहोरीबंद हेतु श्री वीरेन्द्र कुमार, पीएसीएस स्लीमनाबाद उर्वरक विक्रय केन्द्र स्लीमनाबाद हेतु श्री अभिषेक कुमार हल्दकार, कृषि उपज मंडी कटनी के एम.पी.एग्रो के उर्वरक विक्रय केन्द्र हेतु श्री आशीष श्रीवास, उपकृषि उपज मंडी बरही के एम.पी.एग्रो  उर्वरक विक्रय केन्द्र हेतु श्री ओमप्रकाश मिश्रा, कृषि उपज मंडी कटनी विपणन सहकारी समिति हेतु श्री मनीष सिंह, उमरियापान ढीमरखेडा स्थित विपणन सहकारी समिति उमरियापान हेतु वी.एल.ई अजीत कुमार पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने समस्त सी.एस.सी केन्द्रों को उर्वरक विक्रय केन्द्रों में कृषकों के फसल बीमा कराने हेतु आवश्यक सुविधा के साथ केन्द्र स्थापित कर कृषकों का फसल बीमा करने के निर्देश दिए है।            उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांन्तर्गत खरीफ फसल 2023 के लिए कृषकों की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित है। इस हेतु अऋणी कृषक नागरिक सेवा केन्द्र सी.एस.सी के माध्यम से भी अपनी फसलों का बीमा करा सकते है।