मुरैना /सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा के अंतर्गत परियोजना संचालक आत्मा मुरैना द्वारा एक दिवसीय वैज्ञानिक परिचर्चा कृषि विज्ञान केन्द्र मुरैना में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालनएवं मत्स्य विभागों से 50 उन्नतशील कृषक उपस्थित हुये। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न रबी फसलों जैसे सरसों, गेंहू, चना एवं प्राकृतिक खेती में आने वाले समस्याओं की जानकारी कृषकों को दी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों की तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा कृषकों एफ.पी.ओ. के निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई। जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया एवं विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं उससे बनने वाले उत्पादों के उत्पादन हेतु समूह निर्माण करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में परियोजना संचालक “आत्मा“ श्री ए.बी. सड़ैया, सह संचालक आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र डॉ संदीप सिंह तोमर, बरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत गुप्ता,कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक सिंह यादव, डॉ. बृजराज सिंह कंषाना, जिले के समस्त आत्मा स्टाफ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।