सागर l शिवसेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाठियों की पूजा की और सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी है कि वैलेंटाइन-डे पर यदि कोई प्रेमी जोड़ा अश्लील हरकत करता पाया गया, तो उन्हें तत्काल मौके पर ही उनकी शादी करा दी जाएगी। "वेलेन्टाइन डे "इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी हिदायत दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के ‘अशोभनीय’ कार्यक्रम का आयोजन न करें। शिवसेना की इस चेतावनी के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।