भोपाल l रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए इंदौर बिलासपुर एक्सप्रेस से इंदौर से कटनी के लिए निकली सिविल जज की तैयारी कर रही महिला वकील अर्चना तिवारी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी l तब से अब तक जीआरपी पुलिस दिन-रात अर्चना तिवारी की खोज में लगी हुई थी अंतत पुलिस की मेहनत रंग लाई और अर्चना तिवारी मिल गई l अर्चना तिवारी को नेपाल बॉर्डर पर यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया है l आज भोपाल जीआरपी पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में पूरा खुलासा करने वाली है, लापता अर्चना तिवारी को पुलिस ने खोज निकाला है l