किसान को नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा और उसके बाल खींचे
छतरपुर l किसानों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह मामला सटई मंडी का बताया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद लेने के लिए खड़े एक किसान पर नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा और उसके बाल खींचे। किसान खाद लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान नायब तहसीलदार वहां पहुंचे और किसानों के साथ अभद्र व्यवहार की। स्थानीय लोगों और किसानों ने बताया कि यह हमला अचानक हुआ और किसानों में भारी रोष फैल गया। किसान संघों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने कहा कि सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नायब तहसीलदार और पीड़ित किसान दोनों से बयान लिए जा रहे हैं।



