नीमच जिले के ग्राम रानापुर में आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित लगभग 20 मासूम बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस पर समीप में कार्य कर रहीं श्रीमती कंचनबाई ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना बच्चों को तिरपाल से ढँककर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया।
बच्चों को बचाने के प्रयास में वे स्वयं मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गई और उनका दु:खद निधन हो गया। मानवता की सेवा में कंचनबाई  ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। 

मासूम बच्चों की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान करने वाली कंचनबाई के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें।
आपका यह अनुकरणीय बलिदान सदैव स्मरण किया जायेगा।

#ॐ_शांति