देवास l कृभको बीज इकाई एवं कृषक भारती सेवा केंद्र, सिया देवास परिसर में कृभको एवं नोवोनेसिस के संयुक्त तत्वाधान में वृहद् कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वी.एस.आर. प्रसाद, निदेशक – विपणन कृभको, विशेष अतिथि सुश्री टीना सेयर्सगार्ड फानो, कर्यकारी उपाध्यक्ष, नोवोनेसिस, डेनमार्क, डॉ प्रदीप कुमार, महाप्रबंधक-विपणन, कृभको, श्री कृष्ण मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नोवोनेसिस रहे | 

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री वी.एस.आर. प्रसाद का स्वागत डॉ राजीव कुमार उपमहाप्रबंधक विपणन कृभको म.प्र. द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया | विशेष अतिथि सुश्री टीना सेयर्सगार्ड फानो का स्वागत दुष्यंत कुमार, मुख्य प्रबंधक, विपणन कृभको नोएडा, द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया | विशेष अतिथि श्री कृष्ण मोहन का स्वागत  डॉ राजीव कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया |  विशेष अतिथि डॉ प्रदीप कुमार का स्वागत  राजबाबु कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, कृभको इंदौर  द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया | स्वागत बेला के पश्चात सभी अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती की आरधना की गई | 

कार्यक्रम में कृभको की और से श्री दुष्यंत कुमार द्वारा सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में पधारे सभी अन्नदाता किसान बंधुओ का स्वागत किया गया, स्वागत के पश्चात कृभको की समस्त गतिविधियों को एक वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया | 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वी.एस.आर. प्रसाद द्वारा कार्यशाला में जैव समाधान के वैश्विक लीडर नोवोनेसिस कम्पनी और कृभको की आपसी साझेदारी से उच्च स्तरीय जैव उर्वरक मायकोराइजा “राईजोसुपर” को कृभको के माध्यम से किसानो तक पहुचाने की पहल के विषय पर विस्तृवत चर्चा की गई | 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ प्रदीप कुमार द्वारा कृभको की स्थापना से लेकर अभी तक तक के सफलतम सफ़र के विषय में बताया और नोवोनेसिस के सुपर जैव समाधान “राईजोसुपर” का उपयोग सभी किसानो से करने की सलाह दी | 

कार्यशाला में नोवोनेसिस द्वारा अपने जैव समाधान और उनके जीवन में महत्पूर्ण योगदान पर आधारित एक संक्षिप्त ज्ञानवर्धक  वीडियो प्रस्तुत किया गया | 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि सुश्री टीना सेयर्सगार्ड फानो द्वारा नोवोनेसिस कम्पनी और जैव समाधान के बारे में चर्चा की उनके द्वारा बताया गया कि नोवोनेसिस विश्व के 40 से अधिक देशो में अपने जैव समाधान के उत्पादों के माध्यम से कार्यशील है, साथ की जैव उर्वरक मायकोराइजा “राईजोसुपर” को किसानो तक पहुचाने के लिए की कृभको और नोवोनेसिस के बिच हुई साझेदारी को मील का पत्थर बताया जो जैविक खेती में एक महत्पूर्ण भूमिका निभाएगा | 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री कृष्ण मोहन द्वारा नोवोनेसिस के भारत में जैव समाधान के लिए किस प्रकार और किन-किन क्षेत्रो में कार्य कर रही है इस पर प्रकाश डाला साथ ही कृभको-नोवोनेसिस की साझेदारी का पहला जैव उत्पाद मायकोराइजा “राईजोसुपर” के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई | नोवोनेसिस के श्री चिन्मय देशपांडे द्वारा LCO प्रमोटेड तकनिकी से विकसित मायकोराइजा “राईजोसुपर” जैव उत्पादक के विषय में पवार पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बहुत ही विस्तार से बताया जिसमे उनके द्वारा इसके उपयोग का तरीका, समय, मात्रा, लाभ, नतीजे आदि विषय के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदाय की गई |  

वृहद् कृषक कार्यशाला में नोवोनेसिस की अनुसंधान टीम द्वारा मायकोराइजा “राईजोसुपर” उत्पाद का जीवंत प्रदर्शन सुक्ष्मिदर्शी (माइक्रोस्कोप) एवं सोयाबीन-मक्का फसल पर प्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया | 

वृहद् कृषक कार्यशाला में अन्नदाता किसान बंधुओ को कृषि से सम्बंधित नवाचार जानकारी काव्य पाठ एवं नुक्कड़ नाटक में माध्यम से भी दी गई | 

वृहद् कृषक कार्यशाला में कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राज बाबु कुमार, कृभको क्षेत्रीय कार्यलय की टीम एवं नोवोनेसिस की विपणन एवं अनुसंधान टीम सहित देवास, उज्जैन एवं इंदौर जिलो से पधारे लगभग 500 से अधिक अन्नदाता किसान बंधूओ ने भाग लिया | 

अत: में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ राजीव कुमार, उपमहाप्रबंधक, कृभको, म.प्र. द्वारा किया गया |