आज  कृभको छिंदवाड़ा के द्वारा फसल विचार सगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन ग्राम गढ़ा जिला छिंदवाड़ा मे किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिधेश झाड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, श्री पी के चन्द्रवंशी सरपंच,नेतराम साहू ग्राम सेवक समिति प्रबन्धक,  सलामे  जी शाखा प्रबंधक , उपस्थित रहे l

सर्वप्रथम सरस्वती वंदना कर सभी अथितियों एवम् वरिष्ठ जनों  का पुष्पगुच्छ एवं साल भेट कर  स्वागत किया गया l उसके पश्चात  श्री  झाड़े द्वारा किसानों के हितों  से जुड़ी संस्था कृभको के उत्पादों को उपयोगी बताया और उनको सहकारिता से होने वाले लाभ महत्व को बताया एवं जैविक खाद के अधिक से अधिक प्रयोग पर जोर दिया। सलामे  जी के द्वारा    समितियो मे खाद के उपलब्धता एवम पोस मशीन के महत्व को बताया l नवीन समितियों के गठन एवम पुरानी समितियों के पुनः निर्माण के विषय पर जोर दिया ओर सहकारिता से जुड़ने ओर मंत्रालय के सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए कहा गया। मेरे द्वारा कृभको की कार्यप्रणाली ओर कृभको के उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया गया एवम् किसनो के द्वारा खेती से जुड़े प्रश्नों का विस्तारपूर्वक निराकरण बताया गया l अधिक से अधिक जैव उत्पादों का उपयोग करने की सलाह दिया गया एवं साथ हि निशुल्क कृभको बायो फर्टिलाइजर उन्नत सील किसानो को बाटा गया l कार्यक्रम में लगभग 100 किसान बंधुओं की सहभागिता रही । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विकास सिंह ठाकुर  क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको छिंदवाड़ा द्वारा किया गया l