केरल में भाजपा ने तीन सीट जीतकर खाता खोला ,लालू की आरजेडी भी एक सीट जीती
केरल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा अब राज्य में एक निर्णायक शक्ति बन चुकी है। पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। इतिहास रचते हुए राजीव चंद्रशेखर ने 4900 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, कोल्लम जिले की चथन्नूर सीट से भाजपा उम्मीदवार बीबी गोपकुमार ने भी 4,398 वोटों से जीत दर्ज की है। इसके अलावा वी मुरलीधरन ने कझाकट्टम निर्वाचन क्षेत्र से 428 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही केरल में भाजपा को तीन सीटें मिली हैं, जो अब तक पहली बार हुआ है। इसी तरह लालू की RJD ने कन्नूर जिले की कूत्तुपरम्बा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पीके प्रवीण ने जीत दर्ज की है। केरल में राजद वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का हिस्सा है। जब राजद से कोई उम्मीदवार केरल में विधानसभा चुनाव जीता है। पीके प्रवीण को कुल 70448 वोट मिले हैं। उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की उम्मीदवार जयंती राजन को 1286 मतों के अंतर से हराया है। जयंती को कुल 69162 वोट मिले।


