MP - भड़की हिंसा,मारपीट और जमकर पथराव,आपस में भिड़े दो पक्ष के लोग
खरगोन l सुलगांव में विवाद शव जलाने को लेकर हुआ है। दरसअल, यहां अंतिम संस्कार के लिए दो पक्षों के लोग पहुंचे हुए थे। इसी दौरान शव को जलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव में स्थिति इतनी तनाव पूर्ण हो गई कि अंतिम संस्कार में जमकर पथराव और मारपीट भी हो गई।
इस घटना में तीन से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच महिला का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। इस मामले में मंडलेश्वर के तीन थानों की पुलिस बल गांव में तैनात है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।



