टीकमगढ़ जिले में जिला सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में पदस्थ स्टेनो प्रदीप चतुर्वेदी बुधवार रात से ही रहस्यमयी ढंग से लापता है l परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है, भोजन करने के बाद टहलने के लिए निकले प्रदीप चतुर्वेदी का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है जबकि उनका मोबाइल फोन रात भर चालू रहा है परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ l परिजनों को अपहरण की आशंका है ,पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं l  उम्मीद है कि जल्द से जल्द प्रदीप चतुर्वेदी को तलाश लिया जाएगा l