कृषि मंत्री ने की कृषि मंथन समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी की तारीफ
भोपाल l कृषि ,सहकारिता एवं ग्रामीण विकास पर केंद्रित "कृषि मंथन" समाचार पत्र की 20वीं वर्षगांठ पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री श्री एंदल सिंह कंसाना जी से कृषि मंथन के प्रधान संपादक - श्री सुनील कुमार त्रिपाठी जी ने मुलाकात कर उन्हें कृषि मंथन का नवीन अंक भेंट किया।
"कृषि मंथन" समाचार पत्र का अवलोकन करते हुए श्री कंसाना जी ने कृषि मंथन में प्रकाशित जानकारी की तारीफ करते हुए 20वीं वर्षगांठ पर बधाई दी।
इस अवसर पर विशेष प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता एवं विज्ञापन प्रतिनिधि दीपक त्रिपाठी उपस्थित रहे।


