भोपाल l मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रही वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुसुम मेहदेले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष वितरण आयोजन पर आपत्ति जताई हैं। महदेले ने पंडित मिश्रा से साफ तौर पर अपील की है कि वे रुद्राक्ष बांटना बंद करें। उन्होंने लिखा कि आयोजन में हो रही भीड़ और अव्यवस्था लगातार जानलेवा साबित हो रही है। ऐसे में आयोजनों पर रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश शासन से भी मांग की कि रुद्राक्ष वितरण पर तत्काल रोक लगाया । साथ ही साथ कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।