केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से बुकिंग पोर्टल शाम छह बजे खोल दिया जाएगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल से हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से शटल संचालित होगी। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अप्रैल को शाम छह बजे बुकिंग पोर्टल खोल दिया जाएगा।


