इंदौर l पुलिस के नारकोटिक्स दस्ते ने  25-वर्षीय एक अफ्रीकी महिला को कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर शहर के रेसीडेंसी क्षेत्र में मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी की पहचान लिंडा के रूप में हुई है।

 महिला मुंबई से बस द्वारा इंदौर आई थी और उसके कब्जे से लगभग 31 ग्राम कोकीन बरामद की गयी। कोकीन की इस खेप की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।

 लिंडा पश्चिमी अफ्रीकी देश कोत दिव्वार की नागरिक है और विद्यार्थी वीजा पर भारत आने के बाद महाराष्ट्र के नालासोपारा क्षेत्र में रह रही थी।

‘‘लिंडा एक व्यक्ति को कोकीन की खेप की आपूर्ति के लिए मुंबई से इंदौर आई थी। हमें संदेह है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी के लिए पहले भी इंदौर आ चुकी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।’’ विदेशी महिला के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और विस्तृत जांच जारी है।