विदिशा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा किसानों से संबंधित परेशानियां के निराकरण के लिए विशेष पहल करते हुए आज कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें किसान संघ के प्रतिनिधियों के द्वारा तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

      अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारियों व समस्याओं को बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकृत कराने के निर्देश दिए हैं।

     अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभागबिजली विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं ना आने पाए यह हम सब का नैतिक दायित्व है।

    इस बैठक में किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसील वार अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र की नहरों की साफ-सफाई और टूट-फूट की मरम्मत कार्यों से अवगत कराया इस बिंदु पर मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को नहरों की साफ-सफाई और टूट की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

   इसके अलावा खाद वितरण से संबंधित समस्याओंफसल सर्वेखराब हुई फसलों का मुआवजा और बीमा राशि दिलाए जानेशासकीय रास्तों पर हुए अतिक्रमण को हटवानेकिसानों को दिन में 12 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करानेबिजली के खंबो से खेतों में लटक रहे तारों को व्यवस्थित करनेबेसहारा मवेशियों को गौशालाओं में शिफ्ट कराने ताकि किसने की फैसले खराब होने से बच सकें और बीज प्रदाय योजना की सब्सिडी समय पर दिलाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया।

   कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने इन सभी बिंदुओं को संबंधित विभागों को संज्ञान में लेकर शीघ्र अति शीघ्र निदान करने के निर्देश दिए गए हैं।