जब डमरू बजाते हुए थिरकते नजर आए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
सीहोर l सावन के तीसरे सोमवार पर इछावर में निकली महाकाल की भव्य सवारी में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। इस सवारी ने उज्जैन की परंपरा को जीवंत कर दिया। खास बात यह रही कि इस धार्मिक आयोजन में मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री कर्ण सिंह वर्मा भी श्रद्धा में लीन होकर थिरकते नजर आए। साथ ही भक्ति में डूबकर उन्होंने जमकर डमरू भी बजाया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है l


