मंत्री विजयवर्गीय के हास्य परिहास के साथ शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र
भोपाल l विधानसभा का मानसून सत्र, वंदे मातरम् गान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा अध्यक्ष से हंसी मजाक करते हुए कहा- आपकी रंगबाजी दिख रही है। इसके बाद दिवंगत नेताओं, अभिनेता स्व. मनोज कुमार, पहलगाम हमले में मृतक लोगों और अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विधानसभा के पूर्व सदस्यों, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रूपाणी, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नौसेना अधिकारी और पर्यटकों, साथ ही अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए यात्रियों व मेडिकल छात्रों को श्रद्धांजलि दी।


