*कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न* 
प्राकृतिक खेती को खेत-खेत तक पहुचायेंगी कृषि सखियाँ:-माननीय सांसद श्री विवेक(बंटी) साहू
प्राकृतिक खेती मानव स्वास्थ एवम मृदा स्वास्थ के लिये आवश्यक है:- कलेक्टर छिंदवाड़ा 
कृषि विज्ञान केंद्र, चन्दनगाव, छिंदवाड़ा में आज छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के 6 विकासखंडों (छिंदवाड़ा, मोहखेड़, चौरई, बिछुआ, सौसर एवं पांढुर्ना) की 44 चयनित कृषि सखियों का  प्राकृतिक खेती विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र एवं परियोजना संचालक (आत्मा), किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विवेक (बंटी) साहू ने कृषि सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रशिक्षित प्राकृतिक खेती के अग्रदूत है,  इस ज्ञान से किसानों जागरूक। कर खेत-खेत तक पहुचायें। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण ने कहा कि, प्राकृतिक खेती का आज के परिवेश में पर्यावरण संतुलन का एक महत्वपूर्ण आयाम है आप सभी प्राकृतिक के तौर तरीकों से खेती में मृदा का स्वास्थ्य सुधारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कृषि सखियों से चर्चा करते हुए कहा कि, आपने प्राकृतिक खेती को आप बखूबी सीखा है, अब आपका दायित्व है कि, प्राकृतिक रूप से बनने वाली विभिन्न घटकों एवं दवाइयों  की सही पद्धति का जन जन तक  विस्तार करें। 
उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय प्राकृतिक मिशन अंतर्गत इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा कि, एक कृषि सखी 125 किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामो से प्रशिक्षित करेंगी। कृषि विज्ञान केंद के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ डी सी श्रीवास्तव ने 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकि कृषि सखी से प्रतिक्रिया भी प्राप्त की जिसमे प्रशिक्षु उमा डांगे ने बताया कि हमने 5 दिवसीय प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती के सही पद्धतियों को सीखा इससे हम किसानों को कम लागत में प्राकृतिक खेती करके किस तरह लाभ कमा सकते है इस विषय मे अपनी प्रतिक्रिया दी।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्राकृतिक खेती पर प्रकाशित प्रशिक्षण पुस्तिका का विमोचन एवं प्राकृतिक खेती प्रदर्शन ईकाई का शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।कार्यक्रम में श्री विजय पांडे, श्री संजय पटेल, श्री राजू नरोटे, श्री अजय सक्सेना, श्री भारत घई, श्री शंटी बेदी, श्री जगेंद्र अलडक, श्री विजेंद्र चौहान, श्री अल्केश साव, श्री माइकल पहाड़े, श्री नवीन बारस्कर, श्री पप्पू ठाकुर, श्री अरुण गदरे, श्री नरेंद्र माहोरे, श्री शरद बेन्डे आदि जनप्रतिनिधि गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण समापन समारोह में डॉ. एच्जीएस पक्षवार, डॉ. आर एल राऊत, श्री एम एल उईके, श्रीमती प्राची कौतू एवं छिंदवाड़ा जिले के कृषि एवं कृषि संबधित विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरके झाडे द्वारा किया गया एवं क़ृषि विज्ञान केंद्र के श्रीमती रिया ठाकुर,डॉ. सरिता सिंह डॉ. नितेश गुप्ता, श्रीमती चंचल भार्गव समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे l