अज्ञात व्यक्ति ने बेवजह राहगीरों पर जमकर बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल
टीकमगढ़ जिले में अधेड़ व्यक्ति ने बेवजह राहगीरों पर लाठियां बरसाईं हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला शहर के जाने माने वाले क्षेत्र सिविल लाइन रोड के पुष्पा स्कूल के पास का बताया जा रहा है, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा घटना का पूरा वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर व्यक्ति की तलाश कर रही है।



