लव जिहाद और दुष्कर्म का एक और बड़ा मामला आया सामने जांच में जुटी पुलिस
भोपाल के निशातपुरा थाने में सीहोर से एक दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दर्ज हुए मामले की केस डायरी आई है l दरअसल आज दोपहर में सीहोर शहर की सीवन नदी के पास एक युवक राहुल एक महिला से खुलेआम अश्लली हरकत कर रहा था l लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और बजरंग दल को सूचित किया l बजरंग दल ने उन्हें पुलिस के हवाले किया l जैसे ही पुलिस ने पूछताछ शुरू की और सामान्य साथ दिखने वाला मामला असामान्य मामले में तब्दील होने लगा l युवक अपना नाम राहुल बता रहा था लेकिन जैसे ही पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम मोहसिन बताया और पूरा का पूरा मामला लव जिहाद का निकला l उस महिला के साथ वह दुष्कर्म भी कर चुका था और उसे पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था l पुलिस ने तुरंत कायमी कर केस डायरी भोपाल के निशातपुरा थाने भेजी है क्योंकि पीड़िता और घटना दोनों निशातपुरा के ही हैं l लोगों का यहां तक कहना है कि उस युवक के मोबाइल में कई अन्य महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो भी है l यदि पुलिस ने तरीके से कार्रवाई की तो यह मामला भी बहुत बड़े मामले में तब्दील हो सकता है फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।


