मुरैना /प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री श्री लखन पटेल एक दिवसीय प्रवास पर 14 नवम्बर को मुरैना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री लखन पटेल 14 नवम्बर को प्रातः 8 बजे सर्किट हाउस ग्वालियर से प्रस्थान कर प्रातः 8ः30 बजे पटिया वाले बाबा आश्रम पर आगमन एवं आश्रम स्थित गौशाला में गौपूजन एवं निरीक्षण करेंगे। राज्यमंत्री श्री पटेल प्रातः 9ः30 बजे करह धाम से प्रस्थान कर वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे।