कांग्रेस को इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि जनता ने उन्हें क्यों नकार दिया - मंत्री लखन पटेल
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री लखन पटेल ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 01 से 03 बजे तक प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन जनसमस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया है। कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा बनाई गई व्यवस्था से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। कांग्रेस से किसी भी प्रकार के सम्मान या सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि मंत्रियों की प्रदेश कार्यालय में संवाद की व्यवस्था से जनता का जुड़ाव बढ़ेगा। कांग्रेस पार्टी को समीक्षा करनी चाहिए कि आखिरकार मध्यप्रदेश की जनता ने उन्हें इस कदर क्यों नकार दिया है।
डिफाल्टर किसानों को राहत देने सरकार वन टाइम सेटलमेंट योजना लाएगी - श्री विश्वास सारंग
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के डिफाल्टर किसानों को राहत देने के लिए जल्द ही वन-टाइम सेटलमेंट योजना लाई जाएगी। डिफाल्टर सूची से किसानों को निकालकर रेगुलर श्रेणी में शामिल किया जाएगा, ताकि वे फिर से ऋण प्राप्त कर सकें। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए गबन और घोटालों का असर किसानों पर न पड़े, इसके लिए सहकारिता विभाग में नई पारदर्शी व्यवस्था लाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल के विचार-विमर्श के बाद कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाद की व्यवस्था बनाई गई है। भाजपा संगठन द्वारा बनाई गई नई व्यवस्था के तहत प्रतिदिन मंत्रीगण दोपहर 1 से 3 बजे तक समस्याएँ सुनकर समाधान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेज़ गति से विकास हो रहा है। मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार नित नए नवाचार कर रही है। गरीब कल्याण और जनहित के कार्यों को भाजपा सरकार प्राथमिकता से पूरा कर रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद की इस व्यवस्था से भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और जनहितैषी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रगति संबंधी जानकारी भी समय-समय पर मिलती रहेगी, और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अनावश्यक मुद्दे उठाकर सिर्फ मीडिया में स्थान पाने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस से किसी भी प्रकार के सम्मान या सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्त्व में भाजपा को जनता लगातार अपना आशीर्वाद देती आ रही है, यही कांग्रेस की सबसे बड़ी चिंता है। कांग्रेस की पुरानी आदत है कि राहुल गांधी विदेश जाकर प्रधानमंत्री जी का अपमान करते हैं, तो कभी उनके नेता सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।
भाजपा संगठन ने जनसमस्याओं के समाधान की अच्छी पहल की है-श्री लखन पटेल
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं के समाधान के लिए अच्छी व्यवस्था बनाई है। प्रतिदिन सरकार के मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे तो इसका जमीनी स्तर पर शासन और संगठन दोनों को फायदा मिलेगा। कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए हमारी पार्टी की व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। अगर कांग्रेस ने अच्छा काम किया होता तो केंद्र और राज्य में सालों से सत्ता से बाहर नहीं होती। कांग्रेस 50 साल सत्ता में रही, लेकिन जनता के कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया। प्रदेश कांगेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने घर से कांग्रेस का संगठन को चला रहे हैं, इसलिए कांग्रेस की स्थिति प्रदेश में लगातार खराब होता जा रहा है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को मध्यप्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से नकारकर समीक्षा के लिए विपक्ष में बैठाया है। कांग्रेस को अपनी समीक्षा करनी चाहिए कि आखिरकार मध्यप्रदेश की जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार क्यों दिया है।



